अगर आप 2025 में Hyundai Creta खरीदने का सोच रहे हैं, लेकिन इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि मंथली EMI, डाउन पेमेंट और इंटरेस्ट रेट कितना होगा, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको Hyundai Creta की ऑनरशिप कॉस्ट से जुड़ी हर जानकारी देंगे, ताकि आपको कोई दिक्कत न हो।
Hyundai Creta की कीमत और डाउन पेमेंट
Hyundai Creta बेस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत ₹11.11 लाख से शुरू होती है, जबकि दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग ₹12.70 लाख तक जाती है। लेकिन यह कीमत आपकी सिटी के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकती है।
इस कार को खरीदने के लिए आपको 10% से 20% तक डाउन पेमेंट देना होगा। अगर हम मानकर चलें कि आपने 15% डाउन पेमेंट किया, तो यह ₹1.91 लाख के करीब होगा। बाकी 85% राशि के लिए लोन लेना होगा, जिसका भुगतान EMI के रूप में करना पड़ेगा।
Hyundai Creta का EMI और लोन डिटेल्स
अगर आप ₹11 लाख का लोन लेते हैं, तो आपको लगभग 10% सालाना ब्याज दर पर 5 साल के लिए ₹1 लाख अतिरिक्त चुकाने होंगे।
- ➡ 5 साल की लोन राशि: ₹12.20 लाख
- ➡ मंथली EMI: ₹22,652
अगर आप 7 साल के लिए लोन लेते हैं, तो EMI कम होगी, लेकिन कुल भुगतान ज्यादा हो जाएगा, क्योंकि ब्याज दर बढ़ जाएगी।
Hyundai Creta की फ्यूल और सर्विसिंग कॉस्ट
अगर आप इस कार को हर महीने 1000 किमी चलाते हैं और इसका पेट्रोल मॉडल खरीदते हैं, तो आपकी फ्यूल कॉस्ट लगभग ₹5,500 से ₹6,000 होगी।
वहीं, सर्विसिंग कॉस्ट की बात करें, तो सालाना सर्विस पर आपको लगभग ₹10,000 खर्च करना होगा। पहली सर्विस के दौरान ₹4,000 से ₹5,000 तक देना पड़ सकता है, और अगर कुछ पार्ट्स बदलवाए जाते हैं, तो खर्च बढ़ सकता है।
Hyundai Creta की कुल ऑनरशिप कॉस्ट
अब अगर EMI, फ्यूल और सर्विसिंग कॉस्ट को मिलाकर देखें, तो यह आंकड़ा ₹30,000 प्रति माह तक जा सकता है। यानी इस कार को आसानी से मैनेज करने के लिए आपकी मिनिमम मंथली सैलरी ₹50,000 – ₹60,000 होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें:- Maruti E-Vitara 2025: पहली इलेक्ट्रिक विटारा का पहला लुक डीलरशिप पर आया नजर
क्या आपको Hyundai Creta खरीदनी चाहिए?
अगर आप ₹1.91 लाख डाउन पेमेंट करके Hyundai Creta खरीदते हैं और महीने का ₹30,000 खर्च कर सकते हैं, तो यह कार आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। हालांकि, लोन टेन्योर और EMI को समझदारी से चुनना जरूरी है, ताकि आपकी कुल रीपेमेंट कॉस्ट बहुत ज्यादा न हो।