महिंद्रा ट्रैक्टर्स: दुनिया का नंबर वन ब्रांड कैसे बना?

क्या आपको पता है दुनिया की सबसे बड़ी tractor बनाने वाली कंपनी कौन सी है? यह कोई विदेशी कंपनी नहीं, बल्कि भारत की अपनी Mahindra Tractors है। महिंद्रा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में highest selling tractor brand है। इसने अमेरिका, चीन और जर्मनी जैसे देशों में John Deere और Massey Ferguson जैसे बड़े ब्रांड्स को भी पीछे छोड़ दिया है। लेकिन आखिर महिंद्रा ट्रैक्टर्स कैसे बना दुनिया का नंबर वन ब्रांड? आइए, इस शानदार सफर को विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत की छवि पर सवाल और महिंद्रा का जवाब

अप्रैल 2023 में German magazine “Der Spiegel” ने एक कार्टून पब्लिश किया, जिसमें भारत की बढ़ती population का मजाक उड़ाया गया था। इसमें भारत की railway को खस्ताहाल दिखाया गया, जबकि China’s bullet train को एडवांस टेक्नोलॉजी का उदाहरण बताया गया। यह मैगजीन भारत को technology और innovation के मामले में पिछड़ा और चीन को बेहतर बता रही थी।

लेकिन शायद उन्हें यह नहीं पता था कि दुनिया के टॉप automotive brands में कई भारतीय कंपनियां शामिल हैं। चाहे वो two-wheeler manufacturer Hero MotoCorp हो, trucks, buses और defense vehicles बनाने वाली Ashok Leyland हो, या फिर दुनिया की नंबर वन tractor manufacturing company Mahindra हो। महिंद्रा ने 2010 से ही highest selling tractor brand का खिताब अपने नाम किया हुआ है।


महिंद्रा ट्रैक्टर्स की शुरुआत

महिंद्रा ट्रैक्टर्स की शुरुआत 1962 में हुई जब American tractor manufacturing company “International Harvester” ने महिंद्रा के साथ joint venture किया। इंटरनेशनल हार्वेस्टर के पास tractor manufacturing knowledge और technology थी, जबकि महिंद्रा के पास India में business license था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1963 में दोनों कंपनियों ने मिलकर B275 नाम का ट्रैक्टर लॉन्च किया, जिसे Mahindra की brand plate दी गई। यह ट्रैक्टर भारतीय किसानों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ। 1977 तक महिंद्रा ने tractor manufacturing की बारीकियों को सीख लिया और फिर joint venture खत्म कर खुद का design और manufacturing setup तैयार किया।

1983 तक महिंद्रा India’s No.1 tractor brand बन चुका था। अब कंपनी की नजर इंटरनेशनल मार्केट पर थी, खासकर China, USA और Australia पर।


इंटरनेशनल मार्केट में विस्तार

महिंद्रा ने इंटरनेशनल मार्केट में सीधे एंट्री लेने की बजाय पहले भारत में मौजूद small tractor companies को acquire करना शुरू किया।

  • 1999 में Gujarat Tractors को खरीद लिया, जिसके ट्रैक्टर्स आज Shaktimaan और Trakstar के नाम से बिकते हैं।
  • 2004 में Punjab Tractors Limited के 64.6% shares खरीदे और इसे Swaraj Tractors के रूप में रीब्रांड किया।

अमेरिकी बाजार में एंट्री और चैलेंजेस

अब महिंद्रा की नजर अमेरिका पर थी, लेकिन वहां की farming industry भारतीय मार्केट से अलग थी। वहां large-scale farming ज्यादा होती थी, जिसके लिए heavy-duty tractors की ज्यादा डिमांड थी।

American market में उस समय John Deere और Massey Ferguson जैसे बड़े ब्रांड्स पहले से ही मौजूद थे, जो महिंद्रा से joint venture करने में भी इंटरेस्टेड नहीं थे और न ही उसे अकेले मुकाबला करने देना चाहते थे।


महिंद्रा की गेम-चेंजिंग स्ट्रैटेजी

महिंद्रा ने heavy-duty segment में सीधा मुकाबला करने की बजाय small और mid-size farmers पर फोकस किया। लेकिन समस्या थी कि कोई भी अमेरिकी किसान unknown brand का ट्रैक्टर नहीं खरीदना चाहता था।

इसलिए महिंद्रा ने एक brilliant marketing strategy अपनाई:
1988 में महिंद्रा के शुरुआती sales reps ने Mahindra tractors को trailer पर रखकर पूरे अमेरिका में 1.5 million kilometers तक घुमाया। उन्होंने इसे गांव-गांव तक पहुंचाया और लोकल फार्मर्स के साथ direct engagement की।

इससे अमेरिकी किसानों में महिंद्रा ट्रैक्टर्स का trust बढ़ा और 1994 में Texas के Tomball City में महिंद्रा ने अपनी manufacturing unit स्थापित कर दी। इस तरह महिंद्रा ने अमेरिका में अपनी पकड़ मजबूत कर ली।


महिंद्रा की स्मार्ट ब्रांडिंग

अमेरिका में bull riding और fishing competitions बेहद पॉपुलर हैं, और महिंद्रा ने इनका फायदा उठाया।

  • Real Racing 3 Motor Bharat नाम की auto racing series में sponsorship ली।
  • Stewart-Haas Racing टीम को NASCAR में स्पॉन्सर किया।
  • Fox News और अन्य बड़े मीडिया हाउस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इसके अलावा, महिंद्रा ने customer satisfaction को हमेशा प्राथमिकता दी।

  • Affordable और multi-purpose tractors बनाए।
  • 7-year warranty दी, जो किसी अन्य ब्रांड ने नहीं दी थी।
  • Mahindra Finance के जरिए आसान फाइनेंसिंग ऑप्शन उपलब्ध कराए।

इसे भी पढ़ें:- Umran Malik: संघर्ष से Indian Cricket Team तक का सफर


निष्कर्ष

आज महिंद्रा दुनिया की सबसे बड़ी tractor manufacturing company है, जिसने USA, China, Australia और Africa जैसे बड़े मार्केट्स में भी अपनी पहचान बना ली है। महिंद्रा की सफलता का राज सिर्फ low-cost tractors बनाना नहीं था, बल्कि strong branding, customer trust और innovation था।

भारत की टेक्नोलॉजी को कमजोर बताने वालों को शायद यह नहीं पता कि आज भारतीय कंपनियां global markets पर राज कर रही हैं। और Mahindra Tractors इसका सबसे बड़ा उदाहरण है! 🚜

Leave a Comment